ड्रग रेजिस्टेंस पर विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति 

जबलपुर। हितकारिणी फार्मेसी कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर हुए आयोजन में विद्यार्थियों ने औषधियों और ड्रग रेजिस्टेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा और विषयगत समझ का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आजाद जैन और सचिव विशाल जायसवाल ‘बॉबी’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की अतिथियों ने सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता शुक्ला और सोनल जैन को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशाला, मार्गदर्शन और संस्कार देने के लिए बधाई दी गई। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया गया।

Next Post

क्या ‘स्वर्ण रेखा’ की तर्ज पर सांख्य सागर को लीलने पर आमादा हैं जिम्मेदार

Fri Sep 25 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर की स्वर्ण रेखा नदी की त्रासद दास्तान से भी कोई सबक न लेते हुए, क्या अब जिम्मेदार अधिकारियों ने शिवपुरी की ऐतिहासिक सांख्य सागर यानि चाँदपाठा झील को पूरी तरह बर्बाद करने की ठान ली है? शिवपुरी की बहुप्रतीक्षित सीवर परियोजना का हाल इतना बेपटरी हो चुका है […]

You May Like