सीएम डॉ यादव ने रतलाम में किसानों को भावांतर राशि 810 करोड़ अंतरित की

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रतलाम जिले के जावरा स्थित शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सोयाबीन भावांतर योजना सम्मेलन में किसानों को बड़ी राहत देते हुए राशि का अंतरण किया। कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से 3.77 लाख किसानों के खातों में 810 करोड़ रुपये की भावांतर राशि अंतरित की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि भावांतर योजना के अंतर्गत अब तक 6.44 लाख किसानों को कुल 1292 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम सुजापुर पहुंचकर पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Next Post

रामगढ़ गांव में मिला 12 फीट का अजगर

Sun Dec 28 , 2025
टीकमगढ़। रविवार को एक किसान के खेत में 12 फीट लंबा अजगर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सर्प मित्र टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। यह घटना जतारा क्षेत्र के रामगढ़ गांव की है। किसान ब्रजेश कुशवाहा के खेत में […]

You May Like