
टीकमगढ़। रविवार को एक किसान के खेत में 12 फीट लंबा अजगर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सर्प मित्र टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।
यह घटना जतारा क्षेत्र के रामगढ़ गांव की है। किसान ब्रजेश कुशवाहा के खेत में अजगर दिखाई देने पर किसान और उसके परिजन घबरा गए। उन्होंने तत्काल बुंदेलखंड स्नैक कैचर टीम को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही सर्प मित्र विष्णु सिंह घोष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने 12 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
