
जबलपुर। बदमाशों ने गुंडई दिखाते हुए एक युवक को निर्वस्त्र कर उसकी बेरहमी से पिटाई की। जिसका वीडियो भी बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पर कमेंट्स में लिखा गया कि लाला गैंग आधार ताल, पीयूष लाला गैंग हाउसिंग बोर्ड। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक को बदमाश जूते चप्पल लातों से पीट रहे। जिस आईडी से वीडियो लीक हुआ है वे निक्की ठाकुर के नाम से बनाई गई है। बताया जाता है कि वीडियो में दिख रहे युवकों में से एक आरोपी पर अभी हाल ही में चाकू बाजी का प्रकरण दर्ज हुआ है। अधारताल टीआई का कहना है कि निक्की ठाकुर की आईडी से युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है मामले की जांच चल रही है। निक्की ठाकुर गोरखपुर थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी के मामले में फरार चल रहा है वीडियो कब का है और कहां का है तफ्तीश चल रही है उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
