किन्नर पर धारदार हथियार से हमला, जलसा में मची भगदड़ 

जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत सिंधी धर्मशाला में बीती रात किन्नर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। वारदात से जलसा में भगदड़ मच गई। घायल किन्नर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया वहीं पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि श्रृति किन्नर सोनी 26 वर्ष निवासी झामनदास चौक रज्जन डेयरी के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह राजकरन शर्मा उर्फ मल्लिका शर्मा किन्नर के जलसा कार्यक्रम में सिंधी धर्मशाला गयी थी नाच गाने को लेकर उसका समीर एवं मल्लिका शर्मा किन्नर से विवाद होने लगा समीर उसके साथ गाली गलोज करने लगा, मल्लिका ने उसके बाल पकड़कर धक्का मुक्की की एवं समीर ने धारदार हथियार से हमलाकर गले में चोट पहॅुचा दी। दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

घाटी पर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत 

Sun Dec 28 , 2025
अशोकनगर। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के जसैया गांव में हनुमान मंदिर के आगे घाटी पर शनिवार शाम एक ट्रैक्टर पलट गया। इसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द […]

You May Like