घाटी पर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत 

अशोकनगर। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के जसैया गांव में हनुमान मंदिर के आगे घाटी पर शनिवार शाम एक ट्रैक्टर पलट गया। इसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया है। थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बताया गया है कि मृतक राजकुमार पुत्र मोहर सिंह अहिरवार उम्र 32 वर्ष एवं निवासी ग्राम बरखेड़ा जमाल बीते शनिवार को बंगला चौराहा से एक ट्रैक्टर ट्रॉली में भसुआ लेकर ग्राम जसैया गया हुआ था। देर शाम परिजनों को सूचना मिली कि ट्रैक्टर पलट गया है और उसके नीचे दबने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो राजकुमार मृत अवस्था में मिला। परिजनों का कहना था कि मृतक किसी के यहां नौकरी नहीं करता था, पहली बार ही घर पर बगैर बताए वह ट्रैक्टर चलाने गया था और यह दुर्घटना हो गई। परिजनों द्वारा पुलिस से घटनाक्रम की निष्पक्षता से जांच करने की मांग की जा रही है।

खास बात है कि घटनास्थल पर केवल ट्रैक्टर ही पलटा है, ट्रॉली सुरक्षित रही। हालांकि ट्रैक्टर कुछ इस तरह से पलटा कि चालक की सीट पूरी तरह से दब गई थी।

Next Post

38वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता: भोपाल बालक टीम बनी चैंपियन, जीता स्वर्ण पदक

Sun Dec 28 , 2025
भोपाल। शाजापुर में 25 से 26 दिसंबर 2025 तक आयोजित 38वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भोपाल जिले की बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भोपाल टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश में जिले का नाम गौरवान्वित […]

You May Like