सीएम और सिंधिया करेंगे मप्र के 9वें टाइगर रिजर्व ‘माधव’ का लोकार्पण

शिवपुरी: प्रदेश के 9वें और देश के 58वें माधव टाइगर रिजर्व का आज सोमवार शाम 4 बजे सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकार्पण करेंगे। इस दौरान एक बाघिन को भी रिलीज किया जाएगा। 3 साल की इस मादा टाइगर को पन्ना टाइगर रिजर्व से कैप्चर कर लाया गया है। माधव में अभी 2 शावक समेत कुल 5 टाइगर हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व में शामिल किए जाने पर खुशी व्यक्त की और इसे ‘वन्यजीव प्रेमियों के लिए अद्भुत समाचार’ बताया। यह देश का एकमात्र टाइगर रिजर्व है, जिसके भीतर अंतरराष्ट्रीय महत्व की जल संरचना रामसर साइट भी मौजूद होगी। 248 हेक्टेयर में फैले सांख्य सागर (चांदपाठा झील) को 2022 में रामसर साइट घोषित किया गया था।

13.5 किमी लंबी, 8 फीट ऊंची दीवार से घिरा होने और शहरी इलाके से सटा होने से यह टाइगर रिजर्व खास है। यहां रिजर्व के भीतर कई ऐतिहासिक भवन व पक्षी विहार भी है। इस टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 1651.38 वर्ग किमी है। इसमें 375.28 वर्ग किमी का कोर एरिया और 1276.15 वर्ग किमी का बफर एरिया बनाया गया है। यह सभी शिवपुरी जिले में है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ग्वालियर, शिवपुरी आयेंगे

Mon Mar 10 , 2025
ग्वालियर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को ग्वालियर एवं शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह 3.40 बजे शिवपुरी पहुँचेंगे। शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात शाम 6 बजे ग्वालियर विमानतल पर आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल […]

You May Like