भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शौर्य स्मारक से एक दौड़, देश की एकता और अखंडता के लिए, रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों, युवाओं और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह सदा प्रेरणास्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री ने सभी से उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता को सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
