ट्रक में लदे 30 मवेशियों को पुलिस ने किया जप्त

शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्रांतर्गत बीती देर रात ठूँस ठूँस कर भरे 30 मवेशियों सहित ट्रक जप्त किया गया। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि ग्राम जमुआ, कुंदन किंग होटल के सामने मोहित सिंह एवं पंकज मिश्रा नाम के दो व्यक्ति अवैध रूप से कुछ मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ट्रक में भर कर ले जा रहे हैं। तत्काल सूचना स्थल पर पहुंचने पर दो व्यक्ति ट्रक एवं चार पहिया वाहन लेकर खड़े थे, जोकि पुलिस को आता देख चार पहिया से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये, काफी समय तक तलाश करने पर नहीं मिले, उक्त आरोपियों की तलाश जारी है। ट्रक की तलाशी लेने पर पीछे की तरफ 15 नग पड़ा एवं 15 नग भैंस बांध कर भरे हुए थे, जिसमें 2 नग पड़ा मृत अवस्था में मिले।उक्त मवेशियों को जप्त कर सोहागपुर पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया।

Next Post

प्राचीन श्री कोटितीर्थ घाट पर चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Mon Apr 28 , 2025
खण्डवा । तीर्थनगरी ओंकारेश्वर को स्वच्छ और सुंदर बनाने हेतु खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा पहल में सहभागिता निभाते हुए सोमवार को अमावस्या पर्व के अगले दिन यहां के प्राचीन श्री कोटितीर्थ घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें पर्यावरण प्रेमी संत शिवगिरी महाराज,समाजसेवी अर्पण दुबे के साथ श्री […]

You May Like