संगठन को मजबूत करना संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य

जबलपुर। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के लिए जबलपुर के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के साथ ही जिला से लेकर ब्लॉक स्तर और बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूत करना है जो कांग्रेस की रीति नीति और विचारधारा के साथ काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जो रूपरेखा तैयार की गई है उसमें यह तय किया गया है कि अब जिला अध्यक्षों की घोषणा आम कार्यकर्ता की सहमति के साथ ही पार्टी के विधायक सांसद और पूर्व में विधायक सांसद रह चुके नेताओं के साथ ही पूर्व प्रत्याशियों और वरिष्ठ नेताओं के अलावा ऐसे लोगों से संवाद कर की जायेगी जो कांग्रेस की विचारधारा को न केवल पसंद करते हैं बल्कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए काम भी करते हैं। श्री सप्पल ने आगे कहा कि इस अभियान को लेकर पूरे मध्य प्रदेश में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के दौरा कार्यक्रम जारी है और लगातार बैठक लेकर रायशुमारी और चर्चाएं की जा रही हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक पैनल तैयार किया जाएगा जो राष्ट्रीय नेतृत्व के समस्त प्रस्तुत किया जाएगा और उसी के आधार पर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। उन्होंने जिला अध्यक्ष को जनता और पार्टी के बीच की मजबूत कडी बताते हुए कहा कि प्रक्रिया पूरे होने के बाद जो नये जिलाध्यक्ष बनेंगे उन्हें और शक्तियां प्रदान कर मजबूत किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में संगठन सृजन अभियान के लिए प्रदेश कांग्रेस के द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल हरदा विधायक आर के दोगुने और पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया भी मौजूद रहे।

 

Next Post

पानी की निकासी में बाधक अतिक्रमणों को हटाया

Sun Jun 22 , 2025
जबलपुर। पिंक सिटी क्षेत्र एवं उसके आस पास के इलाकों के अतिक्रणों को हटाने की कार्रवाई की गयी। उक्त कार्यवाही भवन शाखा और अतिक्रमण विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से की गयी। इस संबंध में मनीष तड़से ने बताया कि नाले के किनारे पक्के निर्माण को भवन शाखा द्वारा 307 […]

You May Like