पानी की निकासी में बाधक अतिक्रमणों को हटाया

जबलपुर। पिंक सिटी क्षेत्र एवं उसके आस पास के इलाकों के अतिक्रणों को हटाने की कार्रवाई की गयी। उक्त कार्यवाही भवन शाखा और अतिक्रमण विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से की गयी। इस संबंध में मनीष तड़से ने बताया कि नाले के किनारे पक्के निर्माण को भवन शाखा द्वारा 307 (2) एवं 307 (3) के नोटिस जारी कर नाले की जगह पर स्थापित पक्के निर्माण को हटाया गया। गौरतलब है कि गत दिवस निगमायुक्त के द्वारा पिंक सिटी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने अतिक्रमण के कारण वर्षा जल निकासी की व्यवस्था बाधित होने की संभावना व्यक्त की थी, इसके समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध रूप से अतिक्रमण कर निकासी की व्यवस्था को अवरूद्ध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए थे।

Next Post

नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Sun Jun 22 , 2025
जबलपुर। नगरीय निकायों की आयोजित समीक्षा बैठक के लिए निगमायुक्त प्रीति यादव ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दीं हैं। साथ ही निर्धारित समय के पूर्व आवश्यक कार्यो को पूर्ण करने के लिए निर्देश भी दिए हैं। जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल म.प्र. के द्वारा जारी निर्देशों के […]

You May Like