नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

जबलपुर। नगरीय निकायों की आयोजित समीक्षा बैठक के लिए निगमायुक्त प्रीति यादव ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दीं हैं। साथ ही निर्धारित समय के पूर्व आवश्यक कार्यो को पूर्ण करने के लिए निर्देश भी दिए हैं। जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल म.प्र. के द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप 23 जून को नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक नगरीय प्रशासन के आयुक्त लेगें। नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक की तैयारियों के संबंध में निगमायुक्त के द्वारा एक आदेश जारी कर अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, प्रशांत गोटिया, मनोज श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त अंकिता जैन, संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे, जी.एस. मरावी, सहायक आयुक्त अंकिता बर्मन, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, सहायक यंत्री अजय लवाना, फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, प्रशासनिक अधिकारी रवि राव, तकनीकी अधिकारी अंकुर खरे, बालेन्दू शुक्ला आदि को अलग-अलग उत्तरदायित्व सौपें हैं।

 

Next Post

दहेजलोभी पति व सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Sun Jun 22 , 2025
सीहोर.दहेज लोभी पति और सास द्वारा दहेज की मांग को लेकर दी जा रही प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. जानकारी के अनुसार चाणक्यपुरी निवासी रिचा आर्य ने अपने पति आकाश […]

You May Like

मनोरंजन