महारैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी

रीवा, देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रहे वोट बचाओ देश बचाओ जन मार्च एवं महारैली में शामिल होने रीवा एवं मऊगंज से सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को रवाना हुए. रीवा-आनंद बिहार ट्रेन में सवार होकर कांग्रेस कार्यकर्ता शाम को दिल्ली के लिये रवाना हुए जो महारैली में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेगें. लोकतांत्रिक अधिकारों के रक्षा को लेकर कांग्रेस दिल्ली में महारैली आयोजित कर रही है. रीवा एवं मऊगंज से लगभग 300 कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेगें. एक जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ है.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा बाबा, शहर अध्यक्ष अशोक पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, धनेंद्र सिंह बघेल, रवि तिवारी, अमृतलाल मिश्रा, अमित चतुर्वेदी, चंचल द्विवेदी, अमरीश पटेल, पंकज शास्त्री, दिवाकर रजक, एन एस यू आई अध्यक्ष पंकज उपाध्याय सभी साथियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए. जहां आयोजित होने जा रहे ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ जन मार्च एवं महारैली में सहभागिता करेंगे.

Next Post

मप्र हाईकोर्ट को मिलेंगे 12 नये जज

Fri Oct 30 , 2026
जबलपुर। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने इसी सप्ताह दूसरी बार बैठक कर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जज के रूप में पांच ज्यूडिशल अधिकारी के नाम पर मुहर लगा दी। इसके पूर्व सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने सोमवार को बैठक कर सात अधिवक्ता को हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त […]

You May Like