शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा के प्राचार्य बनें डॉ आर पी तिवारी

रीवा। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रीवा के प्राचार्य के पद पर डॉ आर पी तिवारी की पदस्थापना के आदेश तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा जारी किए गए है । डॉ आर पी तिवारी महाविद्यालय के सिविल विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक के साथ साथ महाविद्यालय के सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं एकडमिक डीन पद पर कार्यरत है ।

डॉ तिवारी देश के सिविल इंजीनियरिंग के ख्यातिलब्ध विषय विशेषज्ञ एवं एकडमिशियन के रूप जाने जाते है एवं देश की कई महत्वपूर्ण तकनीकी कमेटियों के सदस्य भी हैं ।

डॉ तिवारी आईआईटी दिल्ली के

पीएच डी स्कॉलर हैं । पूर्व में शासकीय इंजीनियरिंग कालेज नौगांव के प्रथम प्राचार्य के रूप में डॉक्टर तिवारी को प्रशासनिक अनुभव प्राप्त है। डॉ आर पी तिवारी के शा इंजीनियरिंग महाविद्यालय रीवा के प्राचार्य के पद पर पदस्थापना होने पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओ ने हर्ष व्यक्त किया है ।

Next Post

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Wed Jun 25 , 2025
सिंगरौली। कचनी में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हीं मौत, बाइक सवार युवक की नहीं हुई पहचान, स्थानीय लोगों ने किया चक्का जाम, कोतवाली क्षेत्र का मामला। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like