मृतकों को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

इंदौर:शहर कांग्रेस ने आज शहर के 85 स्थानों भागीरथपुरा में जहरीले पानी से जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी. शहर के हर वार्ड में कैंडल मार्च निकालकर शोक सभा का आयोजन हुआ. साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस्तीफे  की मांग भी की गई.आज प्रदेश और शहर कांग्रेस के आह्वान पर भागीरथपुरा में जहरीला पानी पीने से 17 लोगों की मौत को लेकर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई.

शहर के सभी 85 वार्डो से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्ती जलाकर विभिन्न चौराहों पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी. शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि शहर के सभी क्षेत्रों में पहली बार किसी घटना को लेकर इतने बड़े स्तर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अलग-अलग इलाकों में भागीरथपुरा के मृतकों श्रद्धांजलि दी गई है.

नेताओं ने श्रद्धांजलि देने से पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर इस्तीफे की मांग की. साथ ही नगर निगम भंग करने और दोषियों को फांसी देने की मांग की. कैंडल मार्च में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भागीरथपुरा के मृतकों को न्याय देने की मांग कर रहे थे. मृतकों को 1 करोड़ रुपए का हर परिवार को सरकार से मुआवजा देने की भी मांग की गई.

जमकर नारेबाजी की
पलसीकर कॉलोनी से हेमू कालानी चौराहे तक सज्जन वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला. हेमू कालानी चौराहे कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे , मनोहर धवन, अमीर खोकर, शैलेंद्र द्विवेदी, महेंद्र रघुवंशी, मुन्ना जाधाव, पवन वर्मा, अजय वर्मा, जगदीश शर्मा, गुरजोत सिंह गिल, देवेंद्र यादव, राजेश तिवारी, अभय वर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे

Next Post

WPL में पहली बार कप्तानी करती नजर आएंगी जेमिमा रोड्रिग्स

Wed Jan 7 , 2026
दिल्ली कैपिटल्स की नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने बताया कि वह 9 जनवरी से शुरू होने जा रही लीग में अपनी सामान्य सावधानीपूर्वक तैयारी और ऑन-फील्ड सहज ज्ञान पर भरोसा करेंगी। महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत 9 जनवरी से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम की […]

You May Like