सेवा पखवाड़ा: छात्रों को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

विदिशा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महाराणा प्रताप कॉलेज में आपदा प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को प्राकृतिक आपदाएँ जैसे बाढ़, भूकंप, चक्रवात, वज्रपात, जंगल की आग, हीटवेव, सर्पदंश आदि तथा मानव-जनित आपदाएँ जैसे सड़क, रेल व विमान दुर्घटनाएँ, औद्योगिक व रासायनिक हादसे, आगजनी, महामारी और भवन गिरने से बचाव के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड एवं SDERF विदिशा के मयंक कुमार जैन, SDERF टीम, कॉलेज डायरेक्टर यशवंत प्रताप सिंह एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। टीम ने आपदा की स्थिति में प्राथमिक बचाव, सुरक्षित निकासी की विधियाँ और राहत कार्यों की प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया। छात्रों ने इसे गंभीरता से सीखा और आत्मसात किया।

Next Post

सिनेमा जगत के युगपुरूष थे ताराचंद बड़ज़ात्या

Sun Sep 21 , 2025
मुंबई, (वार्ता) सिनेमा जगत के युगपुरुष तारा चंद बडज़ात्या का नाम एक ऐसे फिल्मकार के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने पारिवारिक और साफ सुथरी फिल्म बनाकर लगभग चार दशकों तक सिने दर्शकों के दिल में अपनी खास पहचान बनाई। फिल्म जगत में सेठजी के नाम से मशहूर महान […]

You May Like