बरी कनौरा में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव रखकर चक्काजाम

हटा/दमोहजिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के बरी कनौरा गांव में 35 वर्षीय बृजेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया. हालात चक्काजाम जैसे बन गए.परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 3-4 बजे बृजेश यादव आटा चक्की पर पिसाई कराने गया था. आरोप है कि चप्पल पहनकर अंदर जाने पर चक्की मालिक ने गुस्से में आकर तराजू का बांट बृजेश की नाक पर मार दिया, कि नाक में चोट लगने से घायल बृजेश घर लौट आया, लेकिन देर रात करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई.शनिवार सुबह मौत की खबर फैलते ही परिजनों ने रजपुरा थाना क्षेत्र में शव रखकर चक्काजाम कर दिया और कार्रवाई की मांग की.सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रिया सिंधी, हटा टीआई सुधीर कुमार बेगी, बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला, मगरोन थाना प्रभारी ब्रजलाल पटैल, चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह और पुलिस बल मौका पर पहुंचा. परिजन न मानने के इसके बाद एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) ने थाना परिसर में घटना की जानकारी ली और और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जहां रजपुरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए देवा बंजारा और पप्पू बंजारा पर मामला पंजीबद्ध कर देवा को अभिरक्षा में लिया है.

Next Post

किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, देहात पुलिस ने मारा छापा, शराब जप्त

Sun Jun 7 , 2026
दमोह। दमोह जिला के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिहोरा में किराना दुकान के आड़ में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की।सिहोरा गांव में एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बिकने की सूचना देहात पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना […]

You May Like