मोती मस्जिद क्षेत्र में बैरिकेड और पार्किंग व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन

भोपाल: राजधानी भोपाल के मोती मस्जिद क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था और लगाए गए बैरिकेड्स के कारण आम लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में व्यापारियों और अन्य लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बैरिकेड्स लगाए जाने से क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारी मोती मस्जिद के पास एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और बैरिकेड्स हटाने की मांग उठाई। उनका आरोप था कि वर्तमान व्यवस्था के कारण लोगों को वाहन पार्क करने में दिक्कत हो रही है और बाजार क्षेत्र में आने-जाने वालों की संख्या भी प्रभावित हुई है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग और यातायात व्यवस्था की पुनः समीक्षा की जाए तथा अनावश्यक बैरिकेड्स हटाए जाएं। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगों पर उचित विचार करने का आश्वासन दिया गया।

Next Post

तीन माह में मांगे पूरी होने के मिलें आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस लौटे पटवारी

Fri Aug 7 , 2026
पांढुरना:अपनी पांच सूत्रीय लंबित जायज मांगों को लेकर 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों की मांगों दो मांगों को स्वीकार कर शेष मांगों को विभागीय अधिकारियों द्वारा आगामी तीन माह में पूरा करने के मिले आश्वासन के बाद बीते पांच दिनों से जारी हड़ताल को पटवारियों ने समाप्त […]

You May Like