अपह्रत नाबालिक को रामपुर पुलिस ने चंद घण्टो में खोजा

सतना: रामपुर बाघेलान पुलिस ने दर्ज मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए अपह्त नाबालिक बालिका को चंद घंटो में दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.मिली जानकारी के अनुसार नए साल के दूसरे दिन 2 जनवरी को फरियादी ने अपनी नाबालिक पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की आशंका की रिपोर्ट पर थाना रामपुर बाघेलान में अपराध धारा 137(2) ता.हि. का कायम कराई.

थाने ने मामला दर्ज होने के बाद इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी .जिस पर पुलिस अधीक्षक सतना डां. हंसराज सिंह के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना प्रेमलाल कुर्वे एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) मनोज दीक्षित के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना रामपुर बाघेलान निरीक्षक संदीप चतुर्वेदी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई ।

अपह्ता एवं अज्ञात आरोपी की पता तलास हेतु लगातार प्रयास किया गया, पता तलास के दौरान अपह्ता को घटना के तत्काल चंद घंटों में दस्तयाब कर पूछताछ कर कथन लेख किया गया जो बतायी कि बेटू आदिवासी द्वारा बहला फुसलाकर ले जाना व लगातार गलत काम किया है ,अपह्ता के कथन से प्रकरण में धारा 87,64(2),65(1) बीएनएस,5l/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी बेटू आदिवासी को 02.जनवरी को मामले में गिरफ्तार कर 03जनवरी को न्यायालय में पेश किया , न्यायालयसे जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को केन्द्रीय जेल सतना में दाखिल किया गया है इस कार्यवाही में निरी. संदीप चतुर्वेदी थाना प्रभारी रामपुर बाघेलान, उप निरी. प्रीती कुशवाहा ,प्र.आर. दिलीप सिंह,आर विकास सिंह की सराहनीय भूमिका रही.

Next Post

इंदौर की घटना के बाद एक्शन में ग्वालियर निगम, गंदे पानी की शिकायत के तत्काल निराकरण के निर्देश

Sun Jan 4 , 2026
ग्वालियर: नगर निगम कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए चारों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर प्रतिदिन सैम्पलिंग की जाये। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर भी रेंडमली पानी के सैम्पल जांच कर प्रतिदिन उसकी रिपोर्ट दी जाए। इंदौर में प्रदूषित पानी पीने […]

You May Like

Play sound