जापान के अमोरी प्रांत में 5.5 तीव्रता का भूकंप

टोक्यो, 21 दिसंबर (वार्ता) उत्तरी जापान के अमोरी प्रान्त के तट पर रविवार को 5.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया। जापान मौसम एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी है।

जेएमए के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:29 बजे अमोरी के प्रशांत तट पर 50 किमी की गहराई में आया। भूकंपीय पैमाने’ पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई।

भूकंप का केंद्र 40.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.3 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसे लेकर सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इस बीच आठ दिसंबर को उत्तरी और पूर्वोत्तर जापान में आये 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद एक और शक्तिशाली भूकंप के बढ़ते खतरे को लेकर जारी की गयी एक सप्ताह की चेतावनी हटा ली गयी है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

 

 

Next Post

ईडी ने गुवाहाटी प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को धनशोधन मामले के तहत गिरफ्तार किया

Sun Dec 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 दिसंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुवाहाटी के पूर्बाश्री प्रिंटिंग हाउस के मालिक प्रियांशु बोइरागी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है। एजेंसी के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी। यह गिरफ्तारी बोइरागी के ठिकानों पर तलाशी अभियान के बाद […]

You May Like