शिवपुरी: जिले की पिछोर विधानसभा के चमरौआ गांव में एक परिवार ने विधायक प्रतिनिधि पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से कार्रवाई की मांग की है। परिवार का आरोप है कि लंबे समय से परेशान किए जाने के कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर विधायक प्रतिनिधि को हटाने और कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की अनुमति मांगी है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
शिवराज सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि गांव निवासी हरिभान सिंह लोधी, जो विधायक प्रतिनिधि बताए जा रहे हैं, पिछले दो वर्षों से उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। उनकी बेटी को बदनाम करने के लिए फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही हैं। उनके भाई जगदीश लोधी, जो शासकीय स्कूल में प्राचार्य पद पर पदस्थ थे, उनके खिलाफ शिकायतें कराकर उन्हें पद से हटवाया गया।
वहीं विधायक प्रतिनिधि हरिभान सिंह लोधी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
