इंदौर: कनाडिया थाना क्षेत्र में सहारा सिटी के सामने बायपास रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार 38 वर्षीय युवक रमेश की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है.थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि रमेश अपनी कार से बायपास मार्ग से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में रमेश को सिर, हाथ-पैर सहित शरीर में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बहने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी, मौके पर पहुंची कनाडिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है.
