ज़ेलेंस्की बातचीत के लिए कभी भी रुस आ सकते हैं: पेस्कोव

मॉस्को/कीव, 05 जून (वार्ता) रुस ने कहा है कि अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की बातचीत करना चाहते हैं, तो वे कभी भी यहां आ सकते हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस आशय की घाेषणा की है। श्री ज़ेलेंस्की ने गुरुवार को एक पत्र जारी करके शांति प्रक्रिया पर चर्चा के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आमने-सामने की बैठक का प्रस्ताव रखा, जिसमें यूरोप और अमेरिका भी शामिल हों। श्री ज़ेलेंस्की ने पत्र में लिखा, “यूक्रेन हमारे और आपके बीच सीधी बातचीत के ज़रिए इस युद्ध को खत्म करने का प्रस्ताव देता है। मैं एक बैठक का प्रस्ताव रख रहा हूं।”

श्री ज़ेलेंस्की ने बैठक के लिए एक स्पष्ट तारीख तय करने की भी मांग की और कहा कि बातचीत के दौरान पूरी तरह से युद्धविराम के लिए यूक्रेन तैयार है। उन्होंने बताया कि स्विट्जरलैंड, तुर्की और कुछ अरब देशों ने ऐसी बातचीत की मेज़बानी करने की इच्छा जताई है। श्री पेस्कोव ने कहा कि क्रेमलिन ने पत्र की समीक्षा कर ली है और अपनी कामकाजी बैठक के बाद श्री पुतिन को इसकी जानकारी देगा। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि अगर ज़ेलेंस्की बातचीत करना चाहते हैं, तो वे मॉस्को आकर ऐसा कर सकते हैं।” प्रवक्ता ने यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने में अमेरिका की कोशिशों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रूस ने कभी भी अमेरिका की भूमिका को आदर्श नहीं माना है और उसके लिए राष्ट्रीय हित ही सबसे ऊपर हैं।

.....

Next Post

कलेक्टर-एसपी के साथ कुलगुरु ने लिया रादुविवि के प्रेक्षागृह का जायजा

Fri Jun 5 , 2026
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वाँ दीक्षान्त समारोह 21 जून 2026 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय में गुरूवार को जिला प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दीक्षान्त समारोह की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह , पुलिस अधीक्षक […]

You May Like