
-118 शीशी नशीली कफ सिरप की जप्त
नवभारत न्यूज
सीधी 22 फरवरी।नशीली कफ सिरप की बिक्री करने जा रहे आरोपी को जमोड़ी पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया । आरोपी के कब्जे से लगभग 23 हजार रूपए कीमती 118 शीशी नशीली कफ सिरप जप्त की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व मे जमोड़ी पुलिस नें नशीली कफ सिरप की बिक्री करने जा रहे आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया। पुलिस के अनुसार
उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना के आधार पर जमोड़ी पुलिस की टीम द्वारा दिनांक 21 फरवरी 2025 को नाग मंदिर के पीछे जायसवाल कालोनी दक्षिण करौंदिया मे दबिश देकर आरोपी मोहम्मद आशिफ खान पिता मोहम्मद सईद उम्र 20 साल निवासी ग्राम थनहवा टोला एवं एक अन्य फरार आरोपी के कब्जे से 118 शीशी नशीली आनरेक्स कफ सीरप कीमती 23010 रुपये जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी मोहम्मद आसिफ खान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जिला जेल सीधी भेजा गया है।उक्त कार्यवाही मे सउनि बीरभान साकेत, प्रआर गुरुप्रशन्न सिंह, मप्रआर किरण मिश्रा, प्रआर लल्लू विश्वकर्मा, आरक्षक केपी सिंह, सतीश तिवारी एवं सायबर सेल टीम सीधी की विशेष भूमिका रही ।
