बख्शी ने रेखा से की फिल्म छावा को कर मुक्त करने की मांग

बख्शी ने रेखा से की फिल्म छावा को कर मुक्त करने की मांग

नयी दिल्ली 22 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नीलकंठ बख्शी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मराठी फिल्म छावा को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कर मुक्त करने का आग्रह किया है।

श्री बख्शी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध है कि फिल्म छावा को कर मुक्त करें। यह मराठा साम्राज्य के सही इतिहास और सनातन धर्म की रक्षा के लिए उनके बलिदान को बढ़ावा देती है। ऊं नम: पार्वती पतये हर हर महादेव।”

गौरतलब है कि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुयी है।

Next Post

नवगठित दिल्ली विस का पहला सत्र सोमवार से

Sat Feb 22 , 2025
नयी दिल्ली 22 फ़रवरी (वार्ता) नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा जिसमें विधायकों के शपथ के साथ लंबित कैग रिपोर्ट पेश की जाएगी। विधानसभा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 24, 25, 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी (आप) की पिछली […]

You May Like