नई दिल्ली, सिनेमाघरों में अपनी सादगी और आध्यात्मिक संदेश के दम पर शानदार सफलता हासिल कर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने हाल ही में खुलासा किया है कि भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग द्वारा बिना किसी निमंत्रण के सिनेमाघर जाकर अपने बच्चों के साथ इस फिल्म को देखने और सोशल मीडिया पर इसकी खुलकर तारीफ करने से उनका और पूरी टीम का हौसला काफी बढ़ गया है, जो उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।
विराट और अनुष्का को फिल्म दिखाने की है विशेष इच्छा
सहवाग से मिले इस जबरदस्त समर्थन के बाद अब निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की अगली ख्वाहिश भारतीय क्रिकेट के स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को यह फिल्म दिखाने की है। चूंकि विराट और अनुष्का दोनों ही आध्यात्मिक और नीम करोली बाबा के प्रति गहरी आस्था रखते हैं, इसलिए निर्देशक चाहते हैं कि यह जोड़ा भी बाबा के जीवन दर्शन से जुड़ी इस प्रेरणादायक फिल्म का अनुभव अवश्य ले।
माउथ पब्लिसिटी के दम पर सफलता और ग्लोबल रिलीज का ऐलान
7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बिना किसी बड़े प्रचार के केवल माउथ पब्लिसिटी के बल पर बॉक्स ऑफिस पर करीब 85.97 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसकी अभूतपूर्व सफलता को देखते हुए मेकर्स ने अब इसे 11 सितंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने का बड़ा फैसला किया है, साथ ही निर्देशक ने इसके बहुप्रतीक्षित सीक्वल की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

