फर्जी चिकित्सको पर कार्रवाई: 1 क्लीनिक सील, 3 पर सख्ती

पारा/झाबुआ। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने नगर में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा कार्य कर रहे क्लिनिको पर कार्रवाई की द्य

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेंद्र भायल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर कार्रवाई की जाती रही है।

डॉ भायल ने बताया कि पुरे जिले में अवैध रूप से चलने वाले क्लिनिक, लैब तथा मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सूचना के आधार पर पारा में भी कार्रवाई की गई है। यहां केसरबाग के शांति बारिया के क्लिनिक को जहां सील किया गया है वहीं राजगढ़ रोड पर लैबटक्नीशियन पन्नालाल सिसोदिया बोरी रोड़ के गोपाल रावत तथा वैभव राठौड़ के क्लिनिक पर निर्देशात्मक कार्रवाई की गई। बस स्टैंड के आशीर्वाद मेडिकल पर भी इसी तरह की कार्रवाई की गई। जिन्हें पूर्ण करने के लिए 3 दिनों का समय दिया गया है। अगर 3 दिनों में क्लिनिक संचालक संतोषपूर्ण जवाब नही दे पाते हैं तो उनके खिलाफ अगली कार्रवाई भी की जाएगी।

Next Post

इंदिरा सागर में कल मुख्यमंत्री छोड़ेंगे छह मगरमच्छ

Wed Oct 29 , 2025
खंडवा-बीड़-मूंदी। मां नर्मदा के वाहक 6 मगरमच्छ नर्मदानगर के इंदिरा सागर में छोड़े जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव इसके लिए नर्मदानगर 30 अक्टूबर को पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि जल जीव और मनुष्य का हजारों साल पुराना नाता है। मगरमच्छों के नर्मदा की जलधारा में छोडऩे से उनका […]

You May Like

मनोरंजन