63 चौपहिया वाहनों के कांच से निकाली गई काली फिल्म, तीन बाइक के निकाले मोडिफाईड सायलेंसर

छिंदवाड़ा. शहर समेत जिले में काली फिल्म और अन्य राज्यों की नम्बर प्लेट लगी लग्जरी कारों पर पुलिस की नजर हैं । अभी तक सीट बेल्ट और दस्तावेज न होने पर यातायात टीम चालानी कार्रवाई कर रही थी, अब काली फिल्म लगाकर घूम रहे कार सवारों पर भी पुलिस की नजर रहेगी । पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन पर यातायात और जिले के सभी थानों की पुलिस काली फिल्म लगी कारों के चालान काट रही हैं । यातायात उप पुलिस अधीक्षक रामेश्वर चौबे ने बताया कि शहर की सडक़ों पर काली फिल्म लगी कार और राज्य से बाहर के नम्बर प्लेट वाले वाहन अधिक दिखाई दे रहे हैं, ऐसे वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं । अभियान में थानों की पुलिस और यातायात टीम ने आज 63 चौपहिया वाहनो के कांच में लगी काली फिल्म निकालकर 31,500 , दो बुलेट बाइक में लगे मोडिफाईड सायलेंसर निकालकर 3,000 रुपये , बिना हेलमेट व अन्य वाहनो की चैकिंग कर 105 वाहनो पर 42,800 , वाहन चालको पर न्यायालीन कार्यवाही करते हुए इस प्रकार कुल 171 वाहनो पर कुल 77,300 का समंस शुल्क राशि वसूल कर चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई हैं. आगे भी अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

यातायात टीम और थानों की पुलिस द्वारा अभियान चलाकर प्रत्येक दिन शहर की सडक़ों पर घूम रही काली फिल्म लगी कारों के चालकों पर कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई हैं कि वे यातायात नियमों का पालन करें और कार्रवाई से बचने के लिये स्वयं ही कार के शीशों से काली फिल्म एवं बुलेट मोटर सायकिल से मोडिफाइड साइलेंसर हटा लें ।

Next Post

साथी को खोने पर थाना परिसर में नम हुई पुलिस की आंखें

Thu Aug 21 , 2025
शुजालपुर।अकोदिया मार्ग पर बुधवार की शाम को विभागीय कार्य के लिए जाने के दौरान शुजालपुर सिटी थाना के एचसीएम नरेंद्र परमार की बाइक की टक्कर अन्य वाहन से हुई थी. जिसके बाद गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में उपचार के दौरान नरेंद्र ने […]

You May Like