ग्वालियर:ग्वालियर महानगर में बिगड़ती कानून व्यवस्था, नशे का बड़ता कारोबार, जर्जर सड़के, बार-बार गुल होती बिजली, गंदा पानी, जनता पर टेक्स का बोझ, खाद की उपलब्धता आदि जनता से जुड़ी बुनियादी समस्यांओ को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस भवन शिदे की छावनी पर ब्लॉक अध्यक्ष, एवं मोर्चा संगठन अध्यक्षगणो की बैठक हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 जुलाई, बुधवार को दोपहर 1 बजे सभी कांग्रेसजन अल्कापुरी चौराहा पर एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए कूच करेंगे और जनता को बुनियादी सुविधांए दिलाने जाने को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उक्त प्रदर्शन में जनता की अधिक से अधिक भागेदारी के लिए कल 22 जुलाई को सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा संगठन अध्यक्षगण, कांग्रेस पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी सभी प्रातः से ही ‘‘निकलों बाहर मकानों से, जंग लड़ो बेईमानो से‘‘ आदि नारो के साथ अपने-अपने क्षेत्र के गली मेाहल्ले में घर-घर जाकर जनता को जोड़े।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बैठक में कहा कि आज मप्र और ग्वालियर महानगर की हालत किसी से छुपी नहीं है, कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। नशे का कारोबार चारो तरफ फैल गया है, जिससे हमारी युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में जा रहा है। जर्जर सड़कों की वजह से आए दिन दुर्घटनाए हो रही हैं, किसान-व्यापारी परेशान हैं।
बिजली का हाल यह है कि आए दिन मेंटेनेंस के नाम पर घोषित-अघोषित बिजली कटौती की जाती रहती है। गंदा और दूषित पानी जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। ऊपर से टैक्स का बोझ आमजन की कमर तोड़ चुका है। ये सिर्फ समस्याएँ नहीं हैं, यह सरकार की नाकामी का प्रमाण हैं। हम सभी को गली-मोहल्लों में जाकर, घर-घर दस्तक देकर, लोगों को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है
