
नव भारत न्यूज
इंदौर। रीगल चौराहे पर आज करणी सेना ने प्रदर्शन और पुतला दहन किया। करणी सेना के प्रदर्शन से शहर के यातायात का कचूमर निकल गया। स्थिति यह थी कि रीगल चौराहे के चारों तरह हर सड़क पर यातायात जाम हो गया।
रीगल चौराहे पर संसद में यूपी के समाजवादी पार्टी के सांसद रामलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर आपत्ती जनक टिप्पणी करने को लेकर शहर करणी सेना ने प्रदर्शन किया। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ता और राजपूत समाज के लोगों ने एकत्र होकर गांधी प्रतिमा का चक्कर लगाया और सांसद सुमन का पुतला जलाया। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के और सड़क पर अप्रत्यक्ष रूप से चक्का जाम किया।
चक्काजाम और करणी सेना के वाहनों से रीगल चौराहे पर पलासिया से आने वाले, शास्त्री ब्रिज से पलासिया जाने और मधुमिलन चौराहे से आने और जाने वाले वाहन फंस गए। रीगल चौराहे पर शाम 5.30 से लेकर 6.30 बजे तक एक घंटे यातायात जाम लगा रहा।
इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं और राजपूत समाज के महिला पुरुषो ने बीच सड़क में पुतला जला दिया। जलते पुतले के कारण वहां निकालने में चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यातायात जाम को खुलवाने के लिए तुकोगंज और छोटी ग्वालटोली थाने के कर्मी बहुत देर से पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी दर्शक बने देखते रहे और ट्रैफिक जाम को लेकर सक्रिय नहीं दिखे।
