जबलपुर: राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर जबलपुर जिले के सभी नगरीय निकायों की फोटो मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नगर पालिका निगम जबलपुर के वार्ड क्रमांक 1 से 18 तथा वार्ड क्रमांक 71 की फोटो मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिये एसडीएम गोरखपुर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं तहसीलदार गोरखपुर को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है।
वार्ड क्रमांक 19 से 37 तथा वार्ड क्रमांक 59, 72 और 73 के लिये प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रघुवीर सिंह मरावी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं प्रभारी तहसीलदार नीलिमा राजलबाल को सहायक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी बनाया गया है। नगर निगम जबलपुर के वार्ड क्रमांक 60 से 70 तथा वार्ड क्रमांक 75 से 79 तक का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम रांझी को एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार रांझी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 38 से 58 तथा वार्ड क्रमांक 74 की फोटो मतादाता सूची के पुनरीक्षण के लिये एसडीएम आधारताल को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार आधारताल को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।
जिले की अन्य नगरीय निकायों की फोटो मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु नगर पालिका पनागर के लिये एसडीएम जबलपुर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार पनागर को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पालिका सिहोरा का सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम सिहोरा को एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार सिहोरा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नगरीय निकायों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिये अपीलीय अधिकारियों को भी नियुक्त किया है।
