इंदौर: थाना सदर बाजार क्षेत्र में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. शनिवार को थाना स्तर पर गुंडों और निगरानी बदमाशों को थाने बुलाया गया.इस दौरान पुलिस ने 12 गुंडों और 3 निगरानी बदमाशों सहित 15 लोगों को थाने तलब किया.
इस दौरान सभी के डोजियर अपडेट कराए और उन्हें रेड व येलो नोटिस जारी कर तामील भी कराया. थाना प्रभारी पीएल शर्मा ने बताया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है. सभी चिन्हित बदमाशों पर सख्त नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को समय रहते रोका जा सके.
