जबलपुर: मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” विशेष जनजागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को थाना जीआरपी जबलपुर की टीम ने सर्किट हाउस क्रमांक-2 के समीप स्थित पान, चाय-नाश्ता तथा बीड़ी-सिगरेट की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों, कर्मचारियों, यात्रियों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, सामाजिक जीवन और भविष्य पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है तथा अपराध, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य सामाजिक बुराइयों का प्रमुख कारण भी बनता है।
जीआरपी को सूचित करे
अभियान के दौरान लोगों को नशे से दूर रहने, स्वयं नशा न करने और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही अपील की गई कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों का सेवन या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस जनजागरूकता अभियान में प्रधान आरक्षक सत्येंद्र सिंह, शकील सिद्दीकी, ललिता दसरिया तथा आरक्षक मनीषा और गोपाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
