कर्मचारी से मारपीट कर मालिक की कार को मारी टक्कर

इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में कार हटाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की. इसके बाद कार पीछे लेते समय कर्मचारी के मालिक की कार को टक्कर मार दी, जिससे उसमें नुकसान हो गया.फरियादी सुरेश दुबे उम्र 56 साल, निवासी अरण्य नगर, ने पुलिस को बताया कि वह नमस्ते स्पा, पीयू-04, मल्हार मॉल के पीछे वाली बिल्डिंग में ड्यूटी पर था. इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी कार गेट के सामने खड़ी कर वहां से जाने लगा.

सुरेश ने उसे कार साइड में लगाने के लिए कहा तो चालक गाली-गलौज करने लगा. सुरेश ने गालियां देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे वह नीचे गिर गया. इसके बाद सुरेश अपने मालिक सुमनदीप को बताने गया और उन्हें लेकर कार चालक के पास पहुंचा. मालिक ने चालक को समझाया और फिर ऊपर चले गए. इसके बाद कार चालक अपनी गाड़ी पीछे ले रहा था, तभी उसने मालिक की होंडा डब्ल्यूआरवी कार नम्बर एमपी 09 डब्ल्यूवी 9139 को टक्कर मार दी. इससे कार की पिछली तरफ डिक्की में नुकसान हुआ. पुलिस ने कृष्णनाथ फुन्दे के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Post

दूधिया में 25 क्वार्टर अवैध शराब के साथ पकड़ाया

Tue Nov 3 , 2026
इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दूधिया में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा. उसके पास से देशी शराब के 25 क्वार्टर जब्त किए, जिनकी कीमत करीब दो हजार रुपए है.पुलिस ने अजय चौकसे की किराना दुकान के पास से विकास पंवार उम्र 43 साल, निवासी […]

You May Like