​चीते का सफर: कालीपीठ और राजगढ़ पार कर खिलचीपुर की सरहद में घुसा चीता, ग्रामीणों में हलचल

राजगढ़। कूनों नेशनल पार्क श्योपुर से विगत दिवस निकला चीता जिले के कालीपीठ, राजगढ़ होते हुए खिलचीपुर-जीरापुर क्षेत्र में जा पहुंचा है. सोमवार को जीरापुर खिलचीपुर के मध्य स्थित ग्राम गागोरनी और जेतपुरा के आसपास चीते की मूवमेंट रही.

उल्लेखनीय है कि श्योपुर के कूनों नेशनल पार्क से निकला चीता (के.पी.3) विगत दिवस जिले के कालीपीठ क्षेत्र में पहुंचा जहां से वह राजगढ़ के खोयरी क्षेत्र से होते हुए माँ जालपा मंदिर धाम क्षेत्र तथा वहां से खिलचीपुर और जीरापुर के मध्य पहुंच गया है.

गागोरनी के जंगल क्षेत्र में रहा दिन भर

सोमवार को खिलचीपुर- जीरापुर के मध्य स्थित ग्राम गागोरनी और जेतपुरा के आसपास चीते की मूवमेंट रही. रेंजर शिव कुमार चौहान के अनुसार दिन भर गागोरनी के जंगल की झाडिय़ों में चीते की लोकेशन रही.

कूनों नेशनल पार्क से आई पांच सदस्यीय विशेषज्ञ टीम एवं वन विभाग की टीम चीते की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है. जीपीएस कॉलर से प्राप्त सिग्नल को कंट्रोल रूम में मॉनिटर किया जा रहा है, जिससे चीते की लोकेशन में बदलाव की तुरंत जानकारी मिल रही है.

Next Post

स्कूल में घुसकर अज्ञात युवक ने की तोड़फोड़, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Tue May 5 , 2026
छतरपुर। जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र स्थित एक शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बीती शाम एक अज्ञात युवक स्कूल परिसर में घुस गया और टॉयलेट का ताला तोड़कर कमोड, बेसिन सहित अन्य सामान को पत्थर से तोड़ दिया।   घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी […]

You May Like