बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत  

बैतूल। झल्लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुल्लर ढाणा के पास सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बेल ढाना, थाना भैंसदेही निवासी सतीश डिकारे (20 वर्ष) अपने साथी अभिषेक गुणवंत राव (22 वर्ष) के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सडक़ पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अभिषेक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं सतीश को भी जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और सतीश ही अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पुलिस चौकी ने सतीश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। झल्लार थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

369 नए सांदीपनि विद्यालय प्रारंभ: बेहतर शिक्षा से सशक्त हो रहा बच्चों का भविष्य : सीएम डॉ यादव 

Wed Jan 28 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि बच्चे राष्ट्र की पूंजी हैं। इनका भविष्य संवारना हम सबकी जिम्मेदारी है। बेहतर शिक्षा के लिए मजबूत अधोसंरचनाओं और कुशल मानव प्रबंधन पर हम प्रदेश के बच्चों का भविष्य बेहतर बना रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा मूल […]

You May Like