भोपाल। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की तैयारियों और युवाओं की भागीदारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है और उनके विचारों, सुझावों और आइडिया को अलग-अलग चरणों के माध्यम से सामने लाया जाएगा।
मध्यप्रदेश में इस वर्ष अब तक 3 लाख 86 हजार से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन किया है, जबकि करीब 6 लाख युवाओं के पंजीयन की संभावना है। युवाओं की सहभागिता चरणबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में यूथ पार्लियामेंट, सांस्कृतिक गतिविधियां और ‘इनोवेट फॉर भारत’ सहित अलग-अलग श्रेणियों में युवा हिस्सा लेंगे।
मध्यप्रदेश के लिए ट्राइबल लीडरशिप, नेचुरल रिसोर्सेस और इन्क्लूसिव डेवलपमेंट को थीम बनाया गया है। अंतिम चरण में चयनित युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर दिल्ली में होगा।
