
भोपाल। कमला नगर इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी के मायके जाने के बाद आत्महत्या कर ली. युवक ने पत्नी से सब खत्म होने और जाने की बात फोन पर कही थी. युवक की बात से अनहोनी का अंदेशा होने पर, उसकी पत्नी के फोन पर घर के अन्य सदस्यों को जानकारी दी. युवक के घर के लोग जबतक उसके कमरे में पहुंचते. उसने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी.
जानकारी के अनुसार राकेश खातेकर (24) आईआईएफएम के पास मांडवा बस्ती में अपने परिवार के साथ रहते थे. राकेश की पत्नी दोनों बच्चों को लेकर सोमवार को मायके चली गई थी. मंगलवार को राकेश और उसकी पत्नी के बीच फोन पर बात चीत हुई. इस दौरान राकेश ने पत्नी से अब सब खत्म होने औऱ जाने की बात कही. राकेश की बातों से अनहोनी का अंदेशा होने पर उसकी पत्नी ने परिजनों को फोन पर अलर्ट किया. राकेश के परिजन जबतक उसके कमरे में पहुंचे और देखा राकेश फंदे पर लटका है. परिजनों ने राकेश को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कमलानगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है.
