BRICS कृषि सम्मेलन में छाया ‘बालाघाट चिन्नौर चावल’, MP के GI टैग वाले चावल को मिली वैश्विक पहचान

इंदौर/बालाघाट। इंदौर के ग्रैंड शेरटन होटल में 9 से 13 जून 2026 तक चल रहे अंतर्राष्ट्रीय BRICS कृषि सम्मेलन में बालाघाट का चिन्नौर चावल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सम्मेलन के ग्रामीण हाट बाजार में लगी कृषि उत्पाद प्रदर्शनी में MP के पहले GI टैग प्राप्त चावल को खास स्टॉल दिया गया है।

‘एक जिला-एक उत्पाद’ ODOP योजना के तहत चयनित बालाघाट चिन्नौर चावल की सुगंध, स्वाद, गुणवत्ता और पारंपरिक उत्पादन पद्धति को यहां राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही इसके निर्यात और विपणन की संभावनाओं पर भी जानकारी दी जा रही है।

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास बालाघाट फूलसिंह मालवीय ने बताया कि स्टॉल का संचालन कृषि विस्तार अधिकारी मानसी मेरावी और लालबर्रा चिन्नौर FPO के संचालक भोजलाल माने कर रहे हैं। वे प्रतिनिधियों को चावल की उत्पादन प्रक्रिया से लेकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि BRICS जैसे वैश्विक मंच पर बालाघाट की इस उपस्थिति से जिले के किसानों और FPO को नए बाजार मिलेंगे। चिन्नौर चावल को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलने से इसके निर्यात के अवसर बढ़ेंगे। यह उपलब्धि बालाघाट ही नहीं, पूरे MP के स्थानीय उत्पादों की वैश्विक स्वीकार्यता की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Next Post

बीजेपी राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल ने की कप्तान सिंह सोलंकी से मुलाकात, पुराने संगठनात्मक अनुभव किए साझा

Wed Jun 10 , 2026
भोपाल। भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल ने बुधवार शाम वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री कप्तान सिंह सोलंकी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक कार्यशैली, पुराने अनुभवों और पार्टी के विभिन्न चरणों से जुड़े प्रसंगों पर चर्चा हुई। रजनीश […]

You May Like