सागर:सागर जिला मुख्यालय पर स्थित लाखा बंजारा झील पर बने ऐलिवेटेड कॉरिडोर से एक युवक पानी में कूंद गया. जिसको नाविक की मदद से बचा लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की दोपहर में शैलू कोरी निवासी पुरुव्याऊ टौरी ऐलिवेटेड कॉरिडोर से तालाब में कूंद गया.
जिसकी सूचना शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे को मिलने पर उन्होने नाव चलाने वाले पन्ना रैकवार को बुलाया और पानी में डूब रहे युवक को नाविक ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. मालूम हो कि ऐलिवेटेड कॉरिडोर से आज दिनांक तक एक दर्जन से अधिक लोगों ने कूंदकर जान देने की कोशिश की है. तो वहीं नाविक पन्ना जैसे अन्य ऐसे लोगों को सुरक्षित निकाल रहे है.
