चलाया गया वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान 

जबलपुर। शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को मालवीय चौक पर वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिस दौरान शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आम जन ने भी इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विदित हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर समूचे मध्यप्रदेश में वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, कांग्रेस नेता अनुराग जैन गढ़वाल, मतीन अंसारी ,कमलेश यादव, इंदिरा पाठक तिवारी, पार्षद अतुल बाजपेई, पार्षद अयोध्या तिवारी, विजय जैन चुन्ना, मुकेश राठौर, आजम अली खान, रविन्द्र कुछवाहा, राजेंद्र पिल्ले, कपिल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।

Next Post

वेतन दिलाने नहीं आया कोई सामने, सफाई कर्मचारियों ने तिराहे में फैला दिया कचरे का ढेर

Wed Oct 8 , 2025
जबलपुर। रांझी पुलिस थाना के दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई राहत न मिलने से खफा रांझी जोन के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को उग्र रूप धारण किया और उन्होनें दर्शन तिराहे रांझी में कचरे के ढेर सड़क पर फैला दिया। कचरे का ढेर लगते ही आवारा मवेशियों का झुंड […]

You May Like