मरीज बेड से गिरा, भागने की कोशिश, मौत

जबलपुर। पाटन मंडी से इलाज के लिए सिविल अस्पताल पाटन लाए गए एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मरीज बेड से अनियंत्रित होकर का गिरा और भागने की भी कोशिश की है। उसकी मौत कैसे और किन कारणों से हुई इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने की बात ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। ‌

जानकारी के मुताबिक पाटन सिविल अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड शुभम ने पुलिस को सूचना दी कि आज वह सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर था। प्रातः करीबन 07.30 बजे 108 एम्बुलेंस द्वारा अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 30 से 35 साल को पाटन मंडी से इलाज के लिए सिविल अस्पताल पाटन लाया गया था, जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था, उक्त मरीज को इलाज के लिए बेड पर लिटाने पर अनियंत्रित होकर बेड से गिर रहा था, जो बेड से उठकर भागने की कोशिश कर रहा था और उसे डर भी लग रहा था। इलाज के दौरान उसे प्राथमिक इलाज दिया गया और मेडीकल अस्पताल जबलपुर रेफर किया गया था। उक्त व्यक्ति से बातचीत करने पर वह अपना नाम पता या अन्य कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था। उक्त मरीज के साथ कोई अटेंडर नहीं था। उक्त अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 30 से 35 साल की इलाज के दौरान अज्ञात कारण से मौत करीबन सुबह 09.30 बजे हो गयी है।

Next Post

मोपेड में पांच सवारी बैठा सड़क पर फर्राटा, वीडियो वायरल, पुलिस ने जप्त की गाड़ी 

Tue Jun 10 , 2025
जबलपुर। मोपेड में पांच सवारी बैठा कर सड़क पर फर्राटा मारना महंगा पड़ गया, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने एक्शन लिया। और पतासाजी करते हुए चालक के घर तक पहुंच गई और वाहन को जप्त कर लिया। शिवनगर अधारताल क्षेत्र के रहने वाले पांच लोग एक एक्टिवा क्रमांक एमपी […]

You May Like