सेना का अपमान करने वाले मंत्रियों को बर्खास्त करे सरकार

सीधी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज सिंह ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा है कि पूरा देश और देश की सेना नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है।मोहन यादव सरकार का मंत्री विजय शाह सेना की बहादुर कर्नल को आतंकवादियों की बहन करार देते हैं, उपमुख्यमंत्री सेना को मोदी के चरणों में नतमस्तक बताते हैं, और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से मीडिया सवाल करे तो झल्ला कर ऊलजलूल जवाब देते हैं।दोनों ही मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय बीजेपी उन्हें संरक्षण दे रही है, इससे यह प्रतीत होता है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सेना के अपमान का प्रायोजित कार्यक्रम चला रखा है।कांग्रेस सेना का अपमान सहन नहीं करेगी सेना का अपमान करने वाले मंत्रियों को भाजपा सरकार बर्खास्त करे नही तो पूरे प्रदेश में दोनों ही बदज़ुबान मंत्रियों के पुतले जलाकर सेना के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी। पत्रकार वार्ता में प्रवक्ता पंकज सिंह एवं ऋषभ सिंह भी उपस्थित रहे।

Next Post

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास

Fri May 16 , 2025
सुसनेर। पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अखिलेश कुमार धाकड़ ने आजीवन कारावास और कुल 2000 रुपए जुर्माने से दंडित किया. एजीपी मुकेश जैन चौधरी ने बताया कि 7 दिसंबर 23 को भारतसिंह पिता बगदीराम परमार निवासी बस स्टैंड के पास सांठखेड़ा थाना गरोठ […]

You May Like