तिलवाराघाट पुल से युवक ने लगाई छलांग, मौत

जबलपुर। तिलवारा पुल से बुधवार को एक युवक ने मौत की छलांग लगा दी। नीचे गिरने से युवक को गंभीर चोटें आ गई जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसे डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसकी वजह फिलहल स्पष्ट नहीं हो पाई हैं लेकिन प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि युवक सीना में दर्द की बीमारी से परेशान चल रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुंसौर, नर्मदा वाटिका के सामने रहने वाला मयंक उर्फ अनुराग पटैल 21 वर्ष गन्ना जूस बेचने का काम करता था मयंक के सीना में दर्द की शिकायत थी जो दर्द से परेशान रहता था। सुबह वह गन्ना लेने घाना जाने की बात कहकर घर से निकला था जो काफी देर तक गन्ना लेकर घर वापस नहीं आया तो परिजन चिंतित हो गए । उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि मयंक तिलवारा पुल से कूद गया है।

जिनका मोबाइल है वो पुल से कूद गया है…..

तलाश में जुटे परिजनों के पैरे तले उस वक्त जमीन खिसक गई जब मयंक के मोबाइल पर चचेरे भाई बलराम पटेल 32 वर्ष ने कॉल किया। फोन किसी व्यक्ति ने उठाया और बताया कि जिनका मोबाइल है वो तिलवाराघाट पुल से कूद गया है सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे तो देखा मंयक उर्फ अनुराग पटेल पुल के नीचे घायल अवस्था में पड़ा था। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

अस्पताल में तोड़ा दम-

परिजन मयंक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर मयंक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

हर एंगल पर तफ्तीश

पुलिस का कहना है कि हर एंगल पर तफ्तीश चल रही है । मामले की विस्तृत जांच जारी है । परिजनों ने बताया कि मयंक पिछले कुछ समय से लगातार सीने में तेज दर्द की बीमारी से जूझ रहा था और इस बीमारी के कारण वह अत्यधिक मानसिक तनाव में था ।

Next Post

भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं

Thu May 14 , 2026
कच्चा आम गर्मियों में कई स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में सहायक साबित हो सकता है। यह सिर्फ चटनी, अचार या पन्ना बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके एक-दो नहीं कई फायदे है। देश भर में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बढ़ते तापमान और लू की चपेट के […]

You May Like