बिना अनुमति संचालित कोचिंग सेंटर सील, एक को शिफ्ट कराया

भिंड: शहर की हाउसिंग कॉलोनी में तलघरों में संचालित कोचिंग सेंटरों को लेकर नगर पालिका, शिक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक कोचिंग सेंटर को अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया, जबकि दूसरी कोचिंग बंद मिली लेकिन उसके तलघर में शिक्षण सामग्री मिलने पर उसे सील कर दिया गया।
बीआरसी उमेश भदौरिया के नेतृत्व में दलबल के साथ नगर पालिका के इंजीनियर मोहित गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक नरेंद्र गुप्ता और सिटी कोतवाली पुलिस की टीम हाउसिंग कॉलोनी पहुंची।

यहां सबसे पहले एनडी दीक्षित की कोचिंग पर जांच की गई। मकान मालिक ने बताया कि कोचिंग अब यहां संचालित नहीं हो रही। तलघर की तलाशी लेने पर वह खाली मिला। टीम ने मकान मालिक को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में तलघर में किसी भी तरह की व्यवसायिक गतिविधियां न की जाएं।

इसके बाद टीम ऑक्सफोर्ड स्कूल के सामने स्थित पार्थ कोचिंग सेंटर पर पहुंची। मौके पर बच्चे तो नहीं मिले, लेकिन तलघर में टेबल, कुर्सी और बोर्ड जैसी सामग्री मौजूद थी। मकान मालिक छोटू शर्मा ने दावा किया कि कोचिंग बंद है, लेकिन टीम ने स्पष्ट किया कि सामग्री मौजूद होना संचालन की पुष्टि करता है। इसके बाद नगर पालिका ने कोचिंग सेंटर को सील कर दिया।

Next Post

यादव आज दिल्ली प्रवास पर

Tue Jul 8 , 2025
भोपाल, 08 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। डॉ यादव दोपहर को दिल्ली रवाना होंगे। इसके पहले वे भोपाल में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like