ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की तर्ज पर मप्र में लागू हो ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग: दिग्विजय

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश में कृषि क्षेत्र को सरल बनाने के लिए ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग लागू करने की मांग उठाई है। उन्होंने किसान नेता केदार सिरोही के सुझाव का समर्थन करते हुए कहा कि जिस तरह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के जरिए व्यापार प्रक्रियाएं आसान की गई हैं, उसी तर्ज पर खेती-किसानी को भी सरल बनाया जाना चाहिए।

पत्र में सिंह ने बताया कि प्रदेश के किसान आज भी बीज खरीद, ट्रांसफार्मर बदलवाने, फसल विक्रय, ऋण लेने-चुकाने और बीमा क्लेम जैसी प्रक्रियाओं में जटिलताओं का सामना कर रहे हैं। साथ ही खाद की उपलब्धता में पारदर्शिता की कमी भी एक बड़ी समस्या है।

उन्होंने सुझाव दिया कि कृषि से जुड़े विभागों की समन्वित समीक्षा कर, किसान प्रतिनिधियों और कृषि वैज्ञानिकों से परामर्श लेकर इस दिशा में नीति बनाई जाए। सिंह ने कहा कि यह कदम किसानों की स्थिति सुधारने और कृषि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Next Post

स्कीट निशानेबाज फाइनल से चूके

Tue May 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) कजाखस्तान के अल्माटी स्थित आसानोव शूटिंग क्लब में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप शॉटगन में भारतीय स्कीट निशानेबाज पुरुष और महिला दोनों वर्गों में फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। ओलंपियन मैराज अहमद खान और राइज़ा ढिल्लों भारतीय खिलाड़ियों में सबसे […]

You May Like