सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: सीजेआई के कोर्ट रूम में वकील ने डायस की ओर फेंका जूता,गिरफ्तार

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई की अदालत में सुनवाई के दौरान एक वकील ने अचानक कुर्सी पर बैठे-बैठे ही डायस की ओर जूता फेंकने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने वकील को पकड़ लिया।

पुलिस जब उसे कोर्ट रूम से बाहर ले जा रही थी, तब उसने मीडिया से कहा सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वकील हाल ही में सीजेआई द्वारा खारिज की गई एक याचिका पर की गई टिप्पणी से नाराज था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।

Next Post

सिडनी में गोलीबारी में कम से कम 17 लोग घायल

Mon Oct 6 , 2025
मॉस्को, 06 अक्टूबर (वार्ता/ स्पूतनिक) आस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 17 लोग घायल हो गये। न्यूज़.कॉम.एयू की रिपोर्ट की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। पुलिस के अनुसार, सिडनी के पश्चिमी हिस्से में लगभग 100 गोलियां चलने के बाद एक 60 वर्षीय […]

You May Like