अशोका गार्डन जैन मंदिर में जिला स्तरीय धार्मिक पाठशाला संगोष्ठी

भोपाल। अशोका गार्डन स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री 108 निर्वेग सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में जिला स्तरीय धार्मिक पाठशाला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में गुना, अशोकनगर, सागर, रायसेन, राहतगढ़, इंदौर सहित कई जिलों से पाठशालाओं की शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।

मुनि श्री ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ और चकाचौंध भरे जीवन में बच्चों को धर्म के संस्कार देना अत्यंत आवश्यक है। लौकिक शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने समाजजनों से अधिकाधिक पाठशालाएं खोलने और बच्चों व अभिभावकों को पाठशाला से जोड़ने के प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व मंगलाचरण से हुआ। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, महिला मंडल, विभिन्न जैन मंदिर समितियों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Next Post

माधव बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

Mon Jan 19 , 2026
सोहागपुर। पुराने थाने के पीछे काली मंदिर परिसर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हजारों की संख्या में सनातनी माताएं बहनें उपस्थित रहीं। काली मंदिर स्थित परिसर में गायत्री जी का पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया । खेड़ापति माता मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली गई जो की […]

You May Like