दमोह: दमोह-छतरपुर होमगार्ड/एसडीईआरएफ टीम ने भीमकुंड में ऑक्सीजन लगाकर 45-50 फीट नीचे उतरकर रेस्क्यू कर अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद करने में सफलता पाई है.बता दें कि 28 मई की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति भीमकुंड में डूब गया था, जिसका शव आज शुक्रवार सुबह दमोह होमगार्ड/एसडीईआरएफ डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट रजनी खटीक, प्लाटून कमांडर प्राची दुबे के नेतृत्व में सैनिक पुरुषोत्तम गोस्वामी, दिलीप तिवारी, रोहित, पुष्पेंद्र और छतरपुर होमगार्ड/एसडीआरएफ टीम ने भीमकुंड में उतरकर रेस्क्यू कर बरामद किया और बाजना पुलिस को सुपुर्द किया है। भीमकुंड की इतनी गहराई में उतरकर शव निकालना काफी जोखिम भरा कार्य था, जिसे टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया.
Next Post
रीवा मेडिकल कॉलेज: NICU वार्ड में लगी आग, बाल-बाल बचे नवजात शिशु
Fri May 29 , 2026
रीवा: रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद एहतियातन नवजात शिशुओं को तत्काल दूसरे वार्ड में शिफ्ट […]

You May Like
-
12 months ago
राफेल लड़ाकू विमान की मेल बॉडी अब बनेगी भारत में
-
9 months ago
ऑस्ट्रेलिया की नजरें सीरीज जीत पर, भारत की वापसी पर