आकाशवाणी इंदौर में आज लोकरंग उत्सव, प्रदेश के चार अंचलों के कलाकार देंगे प्रस्तुति

इंदौर: आकाशवाणी इंदौर और ‘वीर भारत न्यास’ के संयुक्त तत्वावधान में आज 17 मार्च (मंगलवार) को शाम 7:30 बजे से ‘लोकरंग उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सांगीतिक कार्यक्रम आकाशवाणी परिसर स्थित मालवा हाउस, इंदौर में संपन्न होगा।इसमें खंडवा की पूर्णिमा चतुर्वेदी एवं उनकी मंडली द्वारा निमाड़ी लोकगीत व नृत्य, इटारसी के लोकप्रिय कलाकार बलिराम धुर्वे एवं साथियों द्वारा गोंडी लोकगीत व नृत्य, उज्जैन के हरिहरेश्वर पोद्दार एवं साथियों द्वारा मालवी लोकगीत व नृत्य, तथा छतरपुर के रामप्रसाद अहिरवार एवं उनके साथियों द्वारा बुंदेलखंड के लोकगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।

​ इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के कार्य परिषद् सदस्य राजेश सिंह कुशवाह एवं मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार तथा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी उपस्थित रहेंगे।​ इस अवसर पर आकाशवाणी महानिदेशालय नई दिल्ली के निदेशक राजीव कुमार जैन, आकाशवाणी भोपाल के उप महानिदेशक एवं क्लस्टर प्रमुख लोकेश कुमार, और आकाशवाणी इंदौर के कार्यक्रम प्रमुख राजेश पाठक अभियांत्रिकी प्रमुख अभय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।​ इस पूरे सांगीतिक कार्यक्रम की रेडियो रिपोर्ट 18 मार्च को इंदौर विविध भारती (101.6 मेगा हर्ट्ज़) पर सुबह 10 बजे और इंदौर आकाशवाणी केंद्र के मीडियम वेव (648 किलोहर्ट्ज़) पर शाम 5 बजे प्रसारित की जाएगी। श्रोता इसे ‘न्यूज़ ऑन एअर’ (News On Air) ऐप के माध्यम से भी दुनिया भर में सुन सकेंगे।

Next Post

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 75826 और निफ्टी 23493 के स्तर पर मजबूती के साथ खुला

Tue Mar 17 , 2026
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ खुला, जहां सेंसेक्स 323 अंक और निफ्टी 84 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि वैश्विक बाजारों में भी तेजी देखी गई है। आज मंगलवार, 17 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार ने निवेशकों के लिए एक बेहद सकारात्मक […]

You May Like

मनोरंजन